कर्मचारियों की सैलरी को लेकर पड़ गया पंगा! यूनियन ने कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Urmila,Updated: 18 Oct, 2026 10:14 AM

dispute has arisen over employees salaries

पी.जी.आई. में काम करने वाले करीब 4,000 ठेका कर्मचारियों की सैलरी, बकाया एरियर और दूसरी सर्विस से जुड़ी मांगों को लेकर विवाद फिर से गरमा गया है।

चंडीगढ़ (शीना): पी.जी.आई. में काम करने वाले करीब 4,000 ठेका कर्मचारियों की सैलरी, बकाया एरियर और दूसरी सर्विस से जुड़ी मांगों को लेकर विवाद फिर से गरमा गया है। पी.जी.आई. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन-598 ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से पेंडिंग हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने मांगों को हल करने के लिए टाइम लिमिट तय नहीं की तो 24 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में हड़ताल का नोटिस देने का फैसला लिया जाएगा। यूनियन की कार्यकारिणी मीटिंग प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार मुंजाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सफाई कर्मचारियों, अPGIWorkersस्पताल अटेंडेंट, रसोई डिपार्टमेंट के कर्मचारियों और दूसरे ठेका कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। 

2018 से 2024 तक के एरियर पर अभी भी विवाद

यूनियन के मुताबिक, सिक्योर गार्ड कंपनी ने अभी तक करीब 150 से 200 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का साल 2018 से 2024 तक का एरियर जारी नहीं किया है। यूनियन ने आरोप लगाया कि कई कर्मचारियों को एरियर की पूरी रकम नहीं मिली है और उन्हें विस्तारित हिसाब या सैलरी स्लिप भी नहीं दी गई है। इस मामले की जांच विजिलेंस डिपार्टमेंट से करवाई जाएगी। इसके अलावा, ‘सेम एंड सिमिलर वेजेज’ के तहत 2024 से 2026 तक के एरियर का पेमेंट भी यूनियन की मुख्य मांगों में से एक है।

यूनियन ने हॉस्पिटल अटेंडेंट के 2025-26 के चार महीने के बकाया डी.सी. रेट के एरियर न मिलने और रसोई डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की मार्च की सैलरी से कथित तौर पर कटौती का मुद्दा भी उठाया। यह भी दावा किया गया है कि रसोई वर्कर्स का 2026-27 का दो महीने का एरियर का पेमेंट भी पेंडिंग है। इसके अलावा, सफाई कर्मचारियों के ई.पी.एफ. में कथित गड़बड़ियों, पुराने रिलीवर वर्कर्स की ड्यूटी, नई भर्तियों की जांच, ड्यूटी रोस्टर, सैलरी स्लिप, यूनिफॉर्म और छुट्टियों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। यूनियन ने कहा कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!