Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2026 12:11 PM

पंजाब में PCS अधिकारियों के तबादलों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जालंधर: पंजाब में PCS अधिकारियों के तबादलों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। CBI की कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि सरकार की ओर से PCS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि 11, 12 और 13 अक्टूबर को लगातार 3 दिन PCS अधिकारियों के तबादले किए जाने की चर्चा है। लगातार होने वाले इन तबादलों को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
वहीं, कई लोगों का आरोप है कि कुछ PCS अधिकारी कथित तौर पर अपनी पहुंच और सेटिंग के जरिए पसंदीदा जिलों में पोस्टिंग करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तबादलों में पारदर्शी नीति अपनाई जा रही है या फिर कुछ अधिकारियों को उनकी पसंद की जगह पर तैनाती मिल रही है।
CBI कार्रवाई के बाद प्रशासनिक विभाग में होने वाले तबादलों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। लोगों की मांग है कि अगर लगातार तबादले किए जा रहे हैं तो सरकार इनके कारणों और पोस्टिंग की प्रक्रिया को भी सार्वजनिक करे, ताकि किसी तरह की चर्चा या संदेह की स्थिति न बने। अब देखने वाली बात होगी कि 11 से 13 अक्टूबर तक होने वाले तबादलों में किन PCS अधिकारियों को बदला जाता है और किन अधिकारियों को पसंदीदा जिलों में तैनाती मिलती है।