पंजाब में 7 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2026 12:12 PM

punjab weather alert

पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

चंडीगढ़: पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 7 और 8 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग चंडीगढ़ की 4 अक्टूबर को जारी जिला स्तर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद 7 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है। 7 अक्टूबर को 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। यहां तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और लुधियाना समेत कई अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

8 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
8 अक्टूबर को पंजाब के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मौसम विभाग की चेतावनी जारी रहेगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। दूसरी ओर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, मोगा और फरीदकोट में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!