जालंधर में PRTC-पनबस की हड़ताल से हाहाकार, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करते रहे लोग

Edited By Urmila,Updated: 21 Oct, 2026 12:31 PM

prtc punbus strike in jalandhar

अपनी मांगों को लेकर पीआरटीसी और पनबस के कच्चे मुलाजिमों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल बजा दिया है।

 जालंधर: अपनी मांगों को लेकर पीआरटीसी और पनबस के कच्चे मुलाजिमों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। कर्मचारियों के काम बंद करने से जालंधर में सरकारी बसों की रफ्तार थम गई है। जालंधर डिपो-1 और डिपो-2 के लगभग 300 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं, जिससे बसों की नियमित आवाजाही पर असर पड़ा है।

हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग एक से दो घंटे तक बस आने की राह देखते रहे। यात्रियों का कहना है कि उन्हें कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में पहले से पता नहीं था। वे रोजाना की तरह अपने काम के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे, लेकिन समय पर बस न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

जरूरी कामों पर भी पड़ रहा असर

सरकारी बसों के सहारे रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह स्थिति मुश्किल बन गई है। नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों से लेकर दूसरे जरूरी कामों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। बसों की कमी के चलते यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से सफर करने के लिए भी मजबूर होना पड़ रहा है।

बस स्टैंड पर परेशान यात्रियों ने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द फैसला लेकर हड़ताल खत्म करवाई जाए। उनका कहना है कि सरकारी बस सेवा आम जनता की जरूरत है और इसके प्रभावित होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना सफर करने वाले लोगों को उठानी पड़ती है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!