पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट में DA मामले की सुनवाई टली, कर्मचारियों को करना पड़ेगा इंतजार

Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2026 10:17 AM

hearing on da matter in punjab haryana high court adjourned

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया मामले में ...

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया मामले में अदालत के आदेशों का कथित रूप से पालन न करने के आरोप में पंजाब सरकार के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी है।

पंजाब सरकार द्वारा कथित तौर पर 31 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने के बाद यह अवमानना याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते इसे सोमवार तक टाल दिया गया। इस मामले में पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!