शंभू रेल धमाके में मारे गए युवक के घर पहुंची NIA टीम, कई घंटों तक चली पूछताछ

Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2026 12:35 PM

nia team at tarantaran

बीते अप्रैल महीने में शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके में मारे गए गांव पंजवड़ निवासी

तरनतारन (रमन): बीते अप्रैल महीने में शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके में मारे गए गांव पंजवड़ निवासी जगरूप सिंह के घर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम के पहुंचने की खबर सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा हलका तरनतारन के अंतर्गत आने वाले गांव पंजवड़ में जगरूप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर पर गुरुवार सुबह NIA की टीम अचानक पहुंची। गाड़ियों में सवार करीब 8 से 10 अधिकारियों ने जगरूप सिंह की मां, पत्नी, चाचा और अन्य परिवार के सदस्यों से कई घंटे तक पूछताछ की।

सूत्रों से पता चला है कि विदेश में बैठे कथित देश विरोधी तत्वों द्वारा जगरूप सिंह और उसके परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर फंडिंग किए जाने की जांच की जा रही है। इसी के चलते टीम जगरूप सिंह की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन तथा कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई। परिवार के सदस्यों से गंभीरता से पूछताछ करने के बाद NIA की टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!