लुधियाना पुलिस को मिली सफलता, 2 देसी पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Sep, 2026 07:17 PM

ludhiana police achieve success 2 country made pistols

गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल .32 बोर, 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

लुधियाना : गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल .32 बोर, 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी अभियान के तहत एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-बी अनूभव जैन, डीसीपी ग्रामीण लुधियाना गुरसेवक सिंह बराड़ और एडीसीपी जोन-2 करणवीर सिंह की निगरानी में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने कार्रवाई की।

एसआई बलबीर सिंह, थाना शिमलापुरी के मुख्य अधिकारी की अगुवाई में एएसआई अवतार सिंह, इंचार्ज पुलिस चौकी बसंत पार्क और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए क्वालिटी चौक, लुधियाना से एक व्यक्ति को एक अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर और 3 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थाना शिमलापुरी में मुकदमा नंबर 190, दिनांक 28.09.2026, धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश रावत उर्फ रोहन पुत्र पसूराम, निवासी गली नंबर 3, बागी स्टैंड, बाबा नंद सिंह स्कूल के पास, डाबा, लुधियाना के रूप में हुई है।

आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा थाना शिमलापुरी में दर्ज मुकदमा नंबर 189, दिनांक 28.09.2026, धारा 115(2), 126(2), 351(2), 109 बीएनएस और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अन्य देसी पिस्तौल .32 बोर और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!