लुधियाना में बदमाशों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को लूटा, दिन-दिहाड़े हुई घटना से दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 23 Sep, 2026 01:35 PM

ludhiana gag agency delivery man robbed

राहों रोड पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने घेर कर 19 हजार रु लूटने की वारदात को अंजाम दिया है।

लुधियाना (खुराना): राहों रोड पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने घेर कर 19 हजार रु लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। इलाके में दिन-दिहाड़े हुई लूट की घटना के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है।

बदमाशों ने खुद को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का अधिकारी बताते हुए डिलीवरी मैन को चेकिंग करने के बहाने से रोका और डिलीवरी मैन के साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे हुए 19000 रु लूट लिए। इस दौरान डिलीवरी मैन ने शोर मचाते हुए मौके पर राहगीरों को इकट्ठा किया और लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए मौके पर ही एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।  

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन और शिकायतकर्ता मनोज ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम कर रहा था। इस दौरान बलदेव नगर कृष्णा कॉलोनी में पहुंचने पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने लगे। इस दौरान मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की ओर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!