पंजाब में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, 3 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2026 10:23 AM

punjab weather rain alert

पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 12 अक्तूबर तक राज्य में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बिजली चमकने, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। हरियाणा और आसपास के इलाकों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है। इसके अलावा, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में भी चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!