Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2026 02:09 PM

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
पंजाब डेस्क: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, शनिवार को सोने के दाम स्थिर रहे, जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले दिन के बराबर है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,42,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को चांदी का भाव 2,30,000 रुपए रहा, जबकि पिछले दिन इसकी कीमत 2,29,000 रुपए थी।
उधर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपए बढ़कर 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 4,500 रुपए बढ़कर 2,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही।