एशियन हॉकी चैंपियनशिप के दौरान जालंधर में ट्रैफिक संकट, ट्रैफिक लाइटें खराब, वाहन चालक परेशान

Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2026 10:28 AM

hockey championship in jalandhar traffic crisis

स्थानीय बर्ल्टन पार्क में एशियन हॉकी चैंपियनशिप शुरू हो चुकी है और विभिन्न देशों की टीमों के खिलाड़ी जालंधर पहुंचने लगे हैं।

जालंधर (खुराना): स्थानीय बर्ल्टन पार्क में एशियन हॉकी चैंपियनशिप शुरू हो चुकी है और विभिन्न देशों की टीमों के खिलाड़ी जालंधर पहुंचने लगे हैं। प्रतियोगिता को देखते हुए शहर में साफ-सफाई और अन्य प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन शहर का ट्रैफिक लाइट सिस्टम इस समय बड़ी परेशानी बना हुआ है।

शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक लाइटों की हालत खराब है। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने मोहाली की एक कंपनी को करीब 14 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है, जिसके तहत शहर में आधुनिक तकनीक वाली नई ट्रैफिक लाइटें लगाई जा रही हैं, लेकिन यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। अभी तक कुछ ही स्थानों पर नई लाइटें लग पाई हैं, जबकि बाकी ट्रैफिक लाइट जंक्शनों की हालत खराब बनी हुई है। शहर की ज्यादातर ट्रैफिक लाइटें या तो बंद पड़ी हैं या ठीक से काम नहीं कर रही हैं। कई स्थानों पर लाइटें गलत सिग्नल दे रही हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एशियन हॉकी चैंपियनशिप के चलते शहर में अन्य प्रबंध युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक लाइटों की खराब हालत के कारण लगभग सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे आम शहरवासियों को परेशानी हो रही है। साथ ही, दूसरे देशों से आने वाले खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के सामने भी शहर की छवि प्रभावित होने का खतरा है।

ट्रैफिक लाइटें बंद होने के कारण ट्रैफिक पुलिस को चौराहों पर यातायात संभालने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। वहीं, शहरवासियों को भी जाम में फंसकर अपना समय गंवाना पड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि आगामी दिनों में ट्रैफिक लाइट सिस्टम को ठीक करवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करवाया जाए, ताकि सभी लाइटें सुचारू रूप से चल सकें और शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!