जालंधर : अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! एक्शन मोड में नए SHO

Edited By Urmila,Updated: 31 Oct, 2026 10:39 AM

police clamp down on troublemakers

शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने, दोपहिया वाहनों पर हुड़दंग मचाने और अपराध करने वालों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेहतपुर (मनोज): शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने, दोपहिया वाहनों पर हुड़दंग मचाने और अपराध करने वालों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात मेहतपुर थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने कहीं। पदभार संभालते ही थाना प्रभारी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने आते ही शहर में कानून की धज्जियां उड़ाने वाले बिना कागजात के 6 दोपहिया वाहनों को इंपाउंड कर दिया।

उन्होंने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि महितपुर क्षेत्र से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने नशा तस्करों, गुंडा तत्वों तथा राहगीरों से लूटपाट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने सभी गैरकानूनी काम बंद कर दें, अन्यथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। अंत में उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहर से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!