Punjab : पुलिस ने ट्रक से 20 किलो अफीम की बरामद, जालंधर का व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 02 Nov, 2026 03:54 PM

major drug trafficking network exposed

पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बरनाला पुलिस को उस समय सफलता मिली।

बरनाला (पुनीत): पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बरनाला पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने बरनाला-मोगा हाईवे पर एक ट्रक की तलाशी के दौरान 20 किलो अफीम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मंगल राम पुत्र स्वर्ण राम निवासी निहाल जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजस्थान से अफीम लाकर जालंधर समेत विभिन्न शहरों में सप्लाई करता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी एच. बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस के एक इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगल राम नाम का व्यक्ति ट्रक के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 547 दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की गई।उ न्होंने बताया कि सीआईए के इंचार्ज नायब सिंह के नेतृत्व में टीम ने बरनाला-मोगा हाईवे पर राजस्थान नंबर वाले टाटा ट्रक (RJ 31 GB 4704) को रोककर जांच की। डीएसपी की मौजूदगी में ट्रक के कैबिन की तलाशी ली गई, जिसके दौरान 20 किलो अफीम बरामद हुई। 

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले जम्मू-कश्मीर में भी कमर्शियल मात्रा में नशीले पदार्थों से संबंधित मामला दर्ज हो चुका है। वह हाल ही में उस मामले में बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से इस धंधे से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से आरोपी के आगे और पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह अफीम कहां से लाता था, किसे सप्लाई करनी थी और इस तस्करी में अन्य कौन-कौन से व्यक्ति शामिल हैं। 

पुलिस ट्रक की मालिकाना हक और इसके अन्य संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में एक व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया गया है और बाकी जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!