Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2026 06:12 PM

भवानीगढ़ के पास गांव कालाझाड़ में एक नाले में 22 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
भवानीगढ़ (कांसल): भवानीगढ़ के पास गांव कालाझाड़ में एक नाले में 22 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी देते हुए सब-डिवीजन के DSP सतनाम सिंह ने बताया कि आज किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि कालाझाड़ टोल प्लाजा के पास से गुजरने वाले नाले में एक युवक का शव लाश पड़ है।
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। शव की पहचान नवाब खान पुत्र स्वर्गीय दर्शन खान निवासी गांव डकाला के रूप में हुई है। DSP सतनाम सिंह ने बताया कि जब इस बारे में डकाला पुलिस चौकी को सूचना दी तो उन्हें पता चला कि मृतक के परिवार ने पहले ही डकाला पुलिस चौकी को अपने बेटे के किडनैप होने की सूचना दे दी थी और इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो चुका था।
शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त युवक की हत्या करने के बाद गाड़ी में आए कुछ लोगों ने उसकी बॉडी यहां नाले में फेंक दी और फरार हो गए। ये लोग कौन थे और पूरी घटना के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक की बॉडी को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है और अब आगे की जांच पसियाना थाने की पुलिस कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here