सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट! 3 महीने से फंड नहीं आया, दिया अल्टीमेटम

Edited By Kalash,Updated: 29 Sep, 2026 11:11 AM

mid day meal

स्कूलों में शिक्षा क्रांति के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत अध्यापकों की खाली होती जेबें बयान कर रही हैं।

लुधियाना (विक्की): स्कूलों में शिक्षा क्रांति के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत अध्यापकों की खाली होती जेबें बयान कर रही हैं। पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील खिलाने और खेलों में शामिल कराने के लिए अब अध्यापक खुद कर्जदार बनने की कगार पर पहुंच चुके हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से पिछले तीन महीनों से मिड डे मील का पैसा स्कूलों को जारी न किए जाने से नाराज अध्यापकों ने अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नींद से जगाने का मन बना लिया है।

ई.टी.टी. अध्यापक यूनियन लुधियाना के जिला प्रधान परमजीत सिंह मान, जनरल सैक्रेटरी इंद्रजीत सिंह सिद्धू और प्रेस सैक्रेटरी कुलजिंदर सिंह बद्दोवाल ने कहा कि पिछले 3 महीनों से स्कूलों को मिड-डे मील का फंड नहीं मिला। स्कूल हैड इंचार्ज और अध्यापक अपनी जेब से पैसे खर्च कर विद्यार्थियों को खाना खिला रहे हैं। अब दुकानदारों ने भी राशन उधार देना बंद कर दिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि राशि तुरंत जारी न हुई तो अध्यापक 1 अक्तूबर से मिड डे मील बंद करने पर मजबूर होंगे, जिसकी सीधी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और पंजाब सरकार की होगी। यूनियन के प्रदेश सीनियर उप प्रधान बलराज सिंह घलोटी ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार शिक्षा क्रांति और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मिड डे मील और खेलों तक के लिए अध्यापकों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है।

मांग पत्र पर 15 दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई 

अध्यापक नेता कुलजिंदर सिंह बद्दोवाल ने बताया कि मिड-डे मील राशि, खेलों के फंड, कुक व सफाई कर्मचारियों के 3 महीनों के पैंडिंग वेतन-भत्ते जारी करने और गैर-शैक्षणिक कामों में ड्यूटी न लगाने को लेकर डी.ई.ओ. डिंपल मदान के माध्यम से डी.पी.आई. एलिमैंट्री और मुख्यमंत्री पंजाब को मांग पत्र भेजा गया था। 15 दिन बीतने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। जिला प्रधान परमजीत सिंह मान ने दोहराया कि 1 अक्तूबर से खाना बंद होने पर सरकार खुद जिम्मेदार होगी।

इस मौके पर नरिंदर सिंह भड़ी, हरबंस सिंह पप्पा, सुखबीर सिंह बाठ, सुखपाल दद्दाहूर, शिंगारा सिंह रायकोट, अवतार सिंह तारी, रजनीश खानपुर, जसपाल सिंह जस्सा, परमिंदर कलेर, ओंकार सिंह जगराओं, सतनाम सिंह मुल्लांपुर, सतपाल सिंह पमाल, कुलवंत सिंह बड़ूंदी, सुखविंदर सिंह माछीवाड़ा, बिक्कर सिंह, अमर चंद और अमनप्रीत सिंह उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!