नया ट्रांसफार्मर लगवाने पर खूनी झड़प, पंचायत के पंच व उसके भाई पर जानलेवा हमला

Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2026 11:00 AM

attack on panchayat member and his brother

महानगर के नजदीकी गांव न्यू बहादुरके में बिजली की समस्या हल करवाने के लिए नया ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे ग्राम पंचायत के पंच और उनके भाई पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर के नजदीकी गांव न्यू बहादुरके में बिजली की समस्या हल करवाने के लिए नया ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे ग्राम पंचायत के पंच और उनके भाई पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोहे के तेजधार दातर से पंच के भाई के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया और बीच-बचाव करने आए पंच के साथ भी मारपीट की। वारदात के बाद हमलावर सरेआम जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस ने मुद्दई के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में रंजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई हरभजन सिंह उनके गांव न्यू बहादुरके की ग्राम पंचायत का मौजूदा पंच है। गांव में बिजली की भारी किल्लत और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या चल रही थी, जिसे दूर करने के लिए पंचायत के प्रयासों से बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर मंजूर किया गया था। 1 अक्टूबर की सुबह करीब 10:00 बजे पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (बिजली विभाग) के कर्मचारी गांव में नया ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे लगाने पहुंचे थे। वह और उसका भाई पंच हरभजन सिंह मौके पर मौजूद रहकर सरकारी कर्मचारियों से खंभे लगवाने का काम करवा रहे थे। खंभे लगाने का काम चल ही रहा था कि अचानक आरोपी अपने हाथों में लोहे के तेजधार दातर व अन्य हथियार लेकर वहां आ धमके। 

आरोपियों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी और काम रोकने को कहा। जब मुद्दई और उसके भाई ने इस बदसलूकी का विरोध किया, तो एक आरोपी ने हाथ में पकड़े लोहे के दातर से मुद्दई के सिर के पिछले हिस्से पर जानलेवा हमला कर दिया। दातर का वार लगते ही मुद्दई का सिर फट गया और खून का फव्वारा फूट पड़ा, जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब पंच हरभजन सिंह अपने लहूलुहान भाई को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनके साथ भी मारपीट कर चोटें पहुंचाईं। सरेआम हुए इस खूनी हमले के बाद जब दोनों भाइयों ने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी उन्हें भविष्य में जान से खत्म करने की धमकियां देते हुए हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल मुद्दई को तुरंत संभालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!