Edited By Kalash,Updated: 18 Oct, 2026 04:36 PM

सी.एम. के OSD राजबीर घुम्मन के करीबी भ्रष्टाचार मामले में आज सी.बी.आई. के सामने पेश हुए।
पंजाब डेस्क : सी.एम. के OSD राजबीर घुम्मन के करीबी भ्रष्टाचार मामले में आज सी.बी.आई. के सामने पेश हुए। जानकारी के अनुसार बीर दविंदर सिंह बल्लां, जतिन गोहल, कमलप्रीत सिंह और करण भूषण CBI के सामने पेश हुए। वहीं राजबीर सिंह घुम्मन पहले ही CBI के सामने पेश हो चुके हैं। अब वह सोमवार को फिर पेश होंगे।
आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर CBI ने 5 अक्टूबर को राजबीर सिंह घुम्मन, नितिन गोहल, जतिन गोहल, रोमी राजा महाजन, बीर दविंदर, आर.एस. नागरा और अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया था। इस जांच के दौरान अब तक तीन व्यक्ति जांच में शामिल हो चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here