Punjab : पति की लोकेशन ट्रैक कर मौके पर पहुंची पत्नी, Girlfriend संग देख....

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 09:59 PM

wife tracks husband s location and arrives at the scene

लुधियाना में पति-पत्नी के विवाद का एक मामला सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी को पति की लोकेशन से उसके दूसरी महिला के साथ होने का पता चला। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और पति को महिला के साथ घूमते देख दोनों से जवाब...

लुधियाना : लुधियाना में पति-पत्नी के विवाद का एक मामला सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी को पति की लोकेशन से उसके दूसरी महिला के साथ होने का पता चला। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और पति को महिला के साथ घूमते देख दोनों से जवाब मांगने लगी। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पत्नी और पति के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति के साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट कर दी और पति की कॉलर भी फाड़ दी। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई

हंगामे की सूचना मिलने पर पीएसआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाकर थाना डिविजन नंबर-3 ले गई। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी ने करीब 10 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति ने पुलिस के सामने दावा किया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी और पिछले कई वर्षों से घर में विवाद का माहौल बना हुआ था।

41 सेकंड का वीडियो जांच में शामिल

पूरे विवाद का 41 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते और बहस करते दिखाई दे रहे हैं। थाना डिविजन नंबर-3 के ASI महेंदर कुमार के मुताबिक, पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के साथ-साथ वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!