Edited By Urmila,Updated: 30 Oct, 2026 05:51 PM

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से परविंदर सिंह झोटा और गुलजार सिंह के परिवारों को 'X' कैटेगरी की सिक्योरिटी मंजूर होने के बाद CRPF की एक टीम आज मानसा पहुंच गई है।
मानसा: केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से परविंदर सिंह झोटा और गुलजार सिंह के परिवारों को 'X' कैटेगरी की सिक्योरिटी मंजूर होने के बाद CRPF की एक टीम आज मानसा पहुंच गई है। इस सिक्योरिटी को अमित शाह के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिवंगत परविंदर सिंह झोटा और गुलजार सिंह के परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने परिवारों को इंसाफ और उनकी सिक्योरिटी का भरोसा दिलाया था। शाह के दौरे के तुरंत बाद CBI ने जांच शुरू कर दी और अब केंद्र ने भी दोनों परिवारों को सिक्योरिटी दे दी है।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि गुलजार सिंह की मौत एक दिन पहले ही हुई थी, जब उन्होंने मंत्री चीमा के साथ मीटिंग में ड्रग्स के मुद्दे पर चिंता जताई थी, जबकि एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की मानसा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here