Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2026 02:10 PM

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मौत के मामले में इंसाफ की मांग
मानसा (संदीप मित्तल): मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहा धरना लगातार जारी है। परविंदर सिंह झोटा का शव पिछले 16 दिनों से मोर्चरी में रखा हुआ है। परिवार और संघर्ष कमेटी की ओर से मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए सहमति नहीं दी जा रही है।
लंबे समय से शव मोर्चरी में रखे होने के कारण फ्रीजर के तापमान की हर दो घंटे बाद जांच की जा रही है। इसके साथ ही शव को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी बैटरियों की भी जरूरत पड़ रही है। परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रही कमेटी की ओर से मामले की सीबीआई जांच और अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।
हालांकि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है, लेकिन परिवार और संघर्ष कमेटी की सभी मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण अंतिम संस्कार का मामला अभी भी अटका हुआ है। इसके चलते मानसा में इंसाफ की मांग को लेकर संघर्ष लगातार जारी है।