Edited By Urmila,Updated: 18 Oct, 2026 04:29 PM

परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने संघर्ष जारी रहने तक काली पगड़ी बांधने का ऐलान किया है।
मानसा: परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने संघर्ष जारी रहने तक काली पगड़ी बांधने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक झोटा के परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वह काले रंग के जरिए अपना विरोध जताते रहेंगे।
शनिवार को केवल सिंह ढिल्लों मानसा में चल रहे इंसाफ मोर्चे में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की थी कि इंसाफ मिलने तक काली पगड़ियां, काली चुन्नियां और काले झंडे लेकर विरोध दर्ज करवाया जाए। झोटा के पिता सरदार भीम सिंह और वहां मौजूद संगत ने भी इस अपील को स्वीकार किया। ढिल्लों ने भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी इस संघर्ष में हर स्तर पर साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंसाफ मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here