Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2026 09:57 AM

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर में 10वीं और 12वीं कक्षा की ओपन स्कूल री-अपीयर
मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर में 10वीं और 12वीं कक्षा की ओपन स्कूल री-अपीयर और ओपन स्कूल ब्लॉक-2 की परीक्षाएं करवाई गई थीं। इन परीक्षाओं का परिणाम बुधवार दोपहर बाद घोषित कर दिया गया।
बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किए जाने के बाद संबंधित परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in और www.indiaresults.com पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना परिणाम देखने के लिए संबंधित वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परिणाम जारी किए जाने से परीक्षार्थी घर बैठे ही अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।