तेज रफ्तार Private स्कूल की बस हादसे का शिकार, 25 बच्चे थे सवार

Edited By Vatika,Updated: 30 Oct, 2026 11:28 AM

school bus accident

थाना गोराया के गांव ढंडवाड़ गेट के पास एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई।

गोराया (मुनीश बावा): थाना गोराया के गांव ढंडवाड़ गेट के पास एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण बस बेकाबू होकर एक मोटर पर लगे सोलर प्लांट में जा घुसी। बस में करीब 25 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही 112 के इंचार्ज थानेदार हरभजन सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के बेकाबू होने के कारण यह हादसा हुआ। दूसरी ओर, बस चालक रमनदीप सिंह पुत्र तीरथ चंद ने बताया कि बस के ब्रेक नहीं लगे, जिस कारण बस सोलर प्लांट में जा घुसी। उसने बताया कि करीब आधे घंटे बाद बस मालिक मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद बस को सोलर प्लांट के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी बस के ब्रेक बार-बार लगाकर जांचे गए। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि बस चालक के पास मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद नहीं था।

इस मौके पर हरकीत सिंह ढंडवाड़ ने प्रशासन से मांग की कि स्कूली बसों की विशेष चेकिंग की जाए और जिन बसों के दस्तावेज अधूरे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि हादसे के दौरान मोटर मालिक को हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाए। इस संबंध में 112 के इंचार्ज थानेदार हरभजन सिंह गिल ने बताया कि जब बस चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास मौके पर लाइसेंस नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!