Edited By Urmila,Updated: 28 Oct, 2026 12:24 PM

फिल्लौर नेशनल हाईवे पर इंडो-कैनेडियन बस नंबर HR 68 C 289 ने कार नंबर TO 62 CH PB 99 D को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फिल्लौर (सोनू): फिल्लौर नेशनल हाईवे पर इंडो-कैनेडियन बस नंबर HR 68 C 289 ने कार नंबर TO 62 CH PB 99 D को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किसी राहगीर ने एस.एस.एफ. की टीम को बताया कि गांव खैरा फिल्लौर के डी.एस. ढाबा के पास मेन हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है। एस.एस.एफ. टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक ऑल्टो कार को इंडो-कैनेडियन बस ने टक्कर मार दी थी, जिसमें गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए।
घायलों को फर्स्ट एड देते हुए सरकारी गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल फिल्लौर में भर्ती कराया गया और एक को रेफर कर दिया गया। ड्राइवर से पूछने पर पता चला कि वह दिल्ली से पठानकोट एक निरंकारी प्रोग्राम में शामिल होने जा रहा था और उसे बस ने टक्कर मार दी। जब इंडो-कैनेडियन ड्राइवर से इस बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसकी कार सड़क पर सीधी जा रही थी, तभी इन्होंने अचानक ब्रेक लगाए और उसकी बस उसके पिछले हिस्से से टकरा गई। नेशनल हाईवे के लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे किया गया और सेफ्टी कॉर्नर लगाकर गाड़ी को सुरक्षित किया गया और ट्रैफिक को निर्विघ्न चलाया गया।
क्षतिग्रस्त गाड़ी से 9 बैग मिले, जिनमें गाड़ी में बैठे लोगों के कपड़े, 910 रुपये कैश वाला एक पर्स और ड्राइवर के जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और गाड़ी में बैठे लोगों का ATM कार्ड था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here