Edited By Urmila,Updated: 23 Oct, 2026 03:19 PM

भगवान वाल्मीकि जी के परगट उत्सव के सिलसिले में 24 अक्टूबर यानी कल शनिवार को जालंधर में शोभायात्रा निकाली जा रही है।
जालंधर (जतिंदर चोपड़ा): भगवान वाल्मीकि जी के परगट उत्सव के सिलसिले में 24 अक्टूबर यानी कल शनिवार को जालंधर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा को देखते हुए 24 अक्टूबर को जालंधर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। शनिवार को जालंधर जिले के स्कूल, कॉलेज और I.T.I. में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। ये आदेश डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जारी किए हैं।
डिप्टी कमिश्नर की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर नगर निगम की हद में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और I.T.I. में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। भगवान वाल्मीकि जी के परगट उत्सव के पावन मौके पर जालंधर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह फैसला लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here