Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2026 03:18 PM

चोरी और छीनाझपटी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच बस स्टैंड पर पर्स चोरी होने की घटना सामने आई।
जालंधर (सोनू): चोरी और छीनाझपटी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच बस स्टैंड पर पर्स चोरी होने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, नकोदर बस स्टैंड पर 2 महिलाओं द्वारा अधेड़ उम्र की महिला यात्री का पर्स चुरा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिलाएं मौके से फरार हो गई।
इस दौरान महिला यात्री ने बहादुरी दिखाते हुए भाग रही महिलाओं का पीछा करते हुए काबू कर लिया। मौके पर जबरदस्त हंगामा भी हुआ, जिसके बाद भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। मौके पर काबू की गई दूसरी महिला की जमकर छित्तर परेड की गई। जानकारी के मुताबिक अधेड़ उम्र की 2 महिला यात्री बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान मौका पाते ही वहां पर मौजूद 2 संदिग्ध महिलाओं में से एक ने पर्स चोरी कर लिया। जैसे ही महिला यात्री को पर्स चोरी होने का अहसास हुआ तो उसने बहादुरी दिखाते हुए तुरन्त पीछा करके बस स्टैंड के अंदर ही महिला को दबोच लिया। मौके पर हंगामा होते हुए देख एक महिला साथी फरार हो गई। वहीं मौके पर काबू की गई दूसरी महिला की छित्तर परेड की। जब लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह भी मौके से फरार हो गई।
फिलहाल आरोपी महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं महिला यात्रियों ने बताया कि, उनके पर्स में करीब 5 हजार रुपए थे। दोनों महिलाओं ने अपना नाम-पता नहीं बताया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने थाने में फोन किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़ित महिलाएं बस पकड़कर चली गईं। बस स्टैंड पर यात्रियों ने बताया कि यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लुटेरा गिरोह सक्रिय हैं। ये लोग मौका पाते ही छीनाझपटी कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस को फोन किया था लेकिन आधे घंटे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। वहीं थाना सिटी के मुंशी का कहना है कि थाने में इस मामले को लेकर कोई फोन नहीं आया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here