मोबाइल वापस लेने से नाराज नाबालिग बेटी ने छोड़ा घर! अमृतसर में CCTV में हुई कैद..... जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 30 Oct, 2026 02:51 PM

missing minor girl captured on cctv in amritsar

चंडीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मां द्वारा मोबाइल फोन वापस लेने से नाराज होकर बेटी घर छोड़ कर  निकल गई।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मां द्वारा मोबाइल फोन वापस लेने से नाराज होकर बेटी घर छोड़ कर  निकल गई। घर से बैग लेकर निकलने के बाद लड़की चंडीगढ़ बस स्टैंड से बस पकड़कर सीधा अमृतसर पहुंच गई।  जानकारी के मुताबिक, लड़की 17 साल की है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है और घर में सबसे छोटी बेटी है। छात्रा के पिता मैकेनिकल इंजीनियर हैं। मां ने बताया कि बेटी को 16 हजार का नया मोबाइल फोन दिलाया था, वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। अब जब एग्जाम थे तो उसकी वजह से उसका मोबाइल फोन वापस लिया था  ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे सके। 

PunjabKesari

बेटी के अचानक घर से लापता होने पर परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें छात्रा अमृतसर के गोल्डन टेंपल क्षेत्र में दिखाई दी। हालांकि, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्रा की मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हुई हैं और अमृतसर में भी उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर छात्रा का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

परिवार वालों का कहना है कि, जब उनकी बेटी घर से बाहर निकली तो उसके पास कोई मोबाइल फोन नहीं है। जब वह घर से गई तो उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घर वापस आने पर बेटी के लापता होने की बात पता चली। जब घर और आसपास के  सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तो पता चला कि वह घर से एक बैग लेकर चली और जिसके बाद वह सेक्टर 43 बस स्टैंड पहुंच गई। इसी कड़ी में जांच करने पर पता चला कि, वह अमृतसर पहुंच गई और वहीं पर किसी युवक से बात करने हुए भी कैमरे में कैद हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!