Punjab Police और गैंगस्टर के 3 गुर्गों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल

Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2026 05:33 PM

encounter between punjab police and 3 aides of gangster

थाना वल्टोहा के अंतर्गत आते गांव आसल उताड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के तीन गुर्गों और पुलिस

तरनतारन (रमन) : वल्टोहा थाने के गांव आसल उत्ताड में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के 4 बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 आरोपी घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वल्टोहा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुंडे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद गांव आसल उत्ताड ट्रैक के पास नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। यह कार्रवाई देखकर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते रहे। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे 2 आरोपी पैरों में घायल हो गए, जिनकी पहचान आकाशदीप सिंह और सनी के रूप में हुई है, जिनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

SSP सुरिंदर लांबा न बताया कि सूचना मिलने के बाद बल्टोहा थाने की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी, जिसके चलते मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस के रुकने का इशारा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जब पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों घायल हो गए, जिनकी पहचान आकाशदीप सिंह और सनी के तौर पर हुई है। SSP लांबा ने बताया कि इस दौरान जब घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पार्टी क्राइम सीन टीम का इंतजार कर रही थी, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो और आरोपी मौके पर आए, जिन्होंने अपने साथियों को छुड़वाने के मकसद से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपी भी घायल हो गए। जिनकी पहचान सुखविंदर सिंह और सनी के तौर पर हुई है। SSP लाबा ने बताया कि इस एनकाउंटर में कुल 4 आरोपी घायल हुए हैं। जिनके कब्जे से कुल 2 पिस्टल और दो मोटरसाइकिल बरामद करते हुए थाना वल्टोहा में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!