Jalandhar : विवादों में घिरा शिवसेना नेता, महिला ने लगाए गंभीर आरोप,  CP Office के बाहर भारी हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Apr, 2026 05:53 PM

jalandhar shiv sena leader embroiled in controversy

जालंधर के मखदुमपुरा इलाके में स्थित एक मंदिर को लेकर हाल ही में विवाद सामने आया था, जब एक महिला ने शिव सेना नेता बंटी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश किया। इस मामले में आज महिला पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और बंटी के खिलाफ...

जालंधर : जालंधर के मखदुमपुरा इलाके में स्थित एक मंदिर को लेकर हाल ही में विवाद सामने आया था, जब एक महिला ने शिव सेना नेता बंटी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश किया। इस मामले में आज महिला पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं मौके पर बंटी भी पत्नी के साथ पहुंचे, जिससे सीपी दफ्तर के बाहर दोनों पक्षों में कुछ समय के लिए भारी हंगामा देखने को मिला। बंटी की पत्नी ने कहा कि मंदिर में कई अन्य लोग भी जूते लेकर प्रवेश कर चुके हैं और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर ठगी के भी आरोप लगाए। महिला ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं।

इस विवाद को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और उन्हें सीपी दफ्तर के अंदर बातचीत के लिए बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।

वहीं, समाजसेवी नरेंद्र थापर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बेअदबी के पर्चे की तरह इस मामले में भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सीपी दफ्तर के बाहर धरना देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!