ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 दिन में 50 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 10 Feb, 2026 06:18 PM

gurdaspur police active

समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरे दिन भी पूरे जिले में सख्त कार्रवाई जारी रही।

गुरदासपुर (हरमन): समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरे दिन भी पूरे जिले में सख्त कार्रवाई जारी रही। गुरदासपुर शहर सहित पूरे जिले में 30 नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में शहर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और गलत पार्किंग करने वाले कई वाहनों के मौके पर चालान भी काटे गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा हर नाके पर सख्ती से तलाशी लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पूरी निगरानी रखी गई।

PunjabKesari

इस मौके पर एसएसपी आदित्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन तक पुलिस द्वारा 50 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले दिनों हुई सभी वारदातों को सुलझा लिया गया है और आगे भी लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

एसएसपी ने बताया कि डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारी नाकों और सर्च ऑपरेशनों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

PunjabKesari

अंत में एसएसपी आदित्य ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से दूरी बनाए रखें, ताकि उनका भविष्य खराब होने से बच सके। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!