Punjab : जमीन गिरवी रखकर विदेश भेजा था बेटा, 2 महीने बाद आई खबर से सदमे में परिवार

Edited By Urmila,Updated: 02 Feb, 2026 02:25 PM

son sent abroad by pledging land

गुरदासपुर के गांव नत्थू खैहरे के रहने वाले 36 साल के मंदीप सिंह की सऊदी अरब में रहस्यमयी हालात में मौत से गांव में दुख की लहर दौड़ गई है।

गुरदासपुर (गुरप्रीत सिंह/हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर के गांव नत्थू खैहरे के रहने वाले 36 साल के मंदीप सिंह की सऊदी अरब में रहस्यमयी हालात में मौत से गांव में दुख की लहर दौड़ गई है। मंदीप सिंह दो महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक युवक के पिता ने बताया कि मंदीप सिंह को कर्ज लेकर और जमीन गिरवी रखकर सऊदी अरब भेजा गया था ताकि वह अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सके। लेकिन वहां अचानक रहस्यमयी हालात में उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब से एक वीडियो मिला है, जिसमें मंदीप सिंह बीमार हालत में दिख रहा है और एक व्यक्ति उसके इलाज के बारे में बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। परिवार ने सऊदी अरब सरकार से अपील की है कि मंदीप सिंह की मौत की पूरी जांच की जाए, ताकि सच सामने आ सके कि उसकी मौत कैसे हुई।

परिवार ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और NRI भाइयों से भी मनदीप सिंह का शव पंजाब वापस लाने की अपील की है। परिवार का कहना है कि वे बहुत गरीब हैं और शव लाने का खर्च नहीं उठा सकते। वहीं, गांव के सरपंच सरवन सिंह और गांव वाले रणजोत सिंह ने कहा कि मनदीप सिंह बहुत मेहनती नौजवान था। उसकी अचानक मौत से गांव में गहरा दुख है। मनदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। गांव वालों ने भी केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मनदीप सिंह का शव जल्द से जल्द पंजाब लाने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!