विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रूपए की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 07 Feb, 2026 04:08 PM

fraud case

विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ धारीवाल पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर(विनोद): पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गुरदासपुर जिले से सामने आया है, जहां एक युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संंबंधी धारीवाल पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मंजीत सिंह पुत्र दलविन्द्र सिंह निवासी गांव बुच्चे नंगल ने एस.पी.इन्वैस्टीगेशन गुरदासपुर को 5-5-2025 को शिकायत दी थी कि आरोपी रवि कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव रनिया ने उसके भाई एकमजोत सिंह को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रूपये की ठगी की है। इस शिकायत  की जांच डी.एस.पी.सिटी गुरदासपुर द्वारा करने के बाद जांच रिर्पोट के आधार पर आरोपी रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!