गुरदासपुर में मंदिर में बड़ी वारदात, आरोपी को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 08:40 PM

major incident at a temple in gurdaspur

गुरदासपुर के बबरी बाईपास स्थित मेरिटोरियस स्कूल के नजदीक बने शिव शक्ति मंदिर में दिनदहाड़े तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, मंदिर के महंत देवा जी मंदिर का मुख्य गेट बंद कर किसी काम से बाहर गए...

गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर के बबरी बाईपास स्थित मेरिटोरियस स्कूल के नजदीक बने शिव शक्ति मंदिर में दिनदहाड़े तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, मंदिर के महंत देवा जी मंदिर का मुख्य गेट बंद कर किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक, जो देखने में प्रवासी प्रतीत हो रहा था, मंदिर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गया।

आरोप है कि युवक ने चोरी की नीयत से मंदिर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उसने मंदिर में स्थापित मूर्तियों के आभूषण उतार लिए और पीतल व तांबे की मूर्तियों सहित अन्य कीमती सामान अपने बैग में भर लिया। घटना को अंजाम देने से पहले उसने मंदिर परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों की तारें भी काट दीं, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें।

हालांकि, इससे पहले कि आरोपी मंदिर से बाहर निकल पाता, बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई और उसे घेर लिया। आरोप है कि युवक ने श्रद्धालुओं पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!