सड़क हादसा : ड्रेन में पलटा मक्की से भरा ट्रक, लाखों का नुकसान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 11:13 PM

road accident maize laden truck overturns into drain

अड्डा अच्चल साहिब के समीप पड़ती ड्रेन में मक्की से भरे ट्रक के गिरने के चलते लाखों रुपए का नुक्सान होने का मामला सामने आया है।

बटाला (बेरी, साहिल, योगी): अड्डा अच्चल साहिब के समीप पड़ती ड्रेन में मक्की से भरे ट्रक के गिरने के चलते लाखों रुपए का नुक्सान होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए ट्रक के मालिक करनैल सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी मल्ली मार्कीट बटाला ने बताया कि उनका ट्रक ड्राइवर बटाला से ट्रक में मक्की लोड करके खन्ना जा रहा था कि जब वह अड्डा अच्चल साहिब के समीप पहुंचा तो ड्रेन का पुल तंग होने के चलते किसी वाहन द्वारा ट्रक को साइड मार दी गई।

जिसके चलते ट्रक ड्रेन में पलट गया और ट्रक पलटने से ट्रक में लोड मक्की की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने पंजाब पुलिस के विरुद्ध रोष व्यक्त करते हुए कहा कि रात करीब 11:30 बजे यह घटना होने के बावजूद भी कोई पुलिस अधिकारी या पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही सड़क सुरक्षा फोर्स का अधिकारी रात के समय गाड़ी के पास नहीं पहुंचा और काफी देर बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी से बाहर आया और उनको फोन किया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में ड्राइवर को कोई ज्यादा चोट नहीं लगी, परन्तु ट्रक का करीब अढ़ाई से 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने थाना रंगड़ नंगल की पुलिस को सूचित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!