Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2026 03:22 PM

जिले में लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ लुटेरे आए बिना पुलिस के डर के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
फाजिल्का: जिले में लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ लुटेरे आए बिना पुलिस के डर के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट के गिरोह के 5 सदस्यों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान लुटेरे तेजधार हथियारों के साथ एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 310 (4) और 310 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना नंबर एक की पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचनाा मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक तेजधार हथियारों के साथ पंजपीर नगर की गली में बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मौके पर रेड करके पांचों युवकों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंगा सिंह, वीरू सिंह, रफी, अकाशदीप निवासी अजीत निगर और सूरज निवासी डंगरखेड़ा के रूप में हुई है। फिलहाल इस गिरोह का मुख्य सरगना जसलीन मसीह उर्फ बिन्नी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है। मौके पर पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तलवार, एक खंडा, लोहे की पाइप से बंधी संगली, एक गंडासी, एक कापा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह किस वारदात का योजना बना रहे थे और अब तक कितनी लूटापाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here