सरहद पर एक बार फिर ड्रोन मूवमेंट! खेत मे मिली भारी मात्रा में हेरोइन, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 25 Feb, 2026 03:45 PM

heroine recover near border

जब पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर पैकेट को खोलकर चैक किया तो

फाजिल्का : थाना अमीर खास पुलिस ने खेतों में से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जुगराज सिंह ने बताया कि उनको बी.एस.एफ. चौकी एन.एस. वाला से इतेलाह मिली थी कि सर्च के दौरान गांव बोदल पीरे के में गेहूं के खेत में से 1 पैकेट बरामद हुआ है। जब पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर पैकेट को खोलकर चैक किया तो उसमें से 500 ग्राम हेरोइन सहित पैकिंग मटीरियल बरामद हुआ। थाना अमीर खास पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 21-सी/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं क्योंकि सीमा के पास स्थित एक खेत से ये पैकेट मिला है। इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि ड्रोन के जरिए ये हेरोइन भेजी गई हो। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!