Crime : पुलिस की रडार पर 11 गैं'गस्टर! शहर में लगाए जा रहे पोस्टर

Edited By Urmila,Updated: 20 Feb, 2026 10:56 AM

growing terror of gangsters in the city

फाजिल्का पुलिस इन दिनों क्राइम को लेकर सतर्क नजर आ रही है  जिसको लेकर पुलिस द्वारा अब शहर भर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं ।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का पुलिस इन दिनों क्राइम को लेकर सतर्क नजर आ रही है  जिसको लेकर पुलिस द्वारा अब शहर भर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं । फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह खुद सुपरविजन करते हुए शहर में निकले और एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पंजाब के तहत बनाए गए पोस्टर शहर की दीवारों पर चिपकाए गए। एसएसपी का कहना है कि गैंगस्टरो को पकड़ने में लोग उनका सहयोग करें । इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । हालांकि इस दौरान एसएसपी ने बाजार के दुकानदारों से मुलाकात कर सहयोग की अपील की । 

चौंक घंटाघर पर पहुंचे फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जिले भर में विशेष नाकाबंदी की गई है । जब से पुलिस ने गैंगस्टर पर वार के चलते चलाए जा रहे अभियान के तहत इन गैंगस्टरो की मदद करने वाले और पारिवारिक सदस्यों तक पहुंच कर पूछताछ की जा रही है । उन्होंने बताया कि फाजिल्का पुलिस की रडार पर कुल 11 गैंगस्टर है जिनमे से पांच भगौड़े है जबकि बाकी जेल में है जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है । इसी के तहत एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन के जरिए शहर में पोस्टर चिपकाए जा रहे है । जिसपर लोगों को इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की जा रही है। 

हालांकि उन्होंने कहा कि इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । एसएसपी ने अपील की कि लोग इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए उन्हें सूचना दे जिसमें अगर कोई आपके मोहल्ले में या आस पड़ोस में कोई एंटी सोशल एलिमेंट यानी गैर कानूनी गतिविधि नजर आती है या फिर कोई हथियार का इस्तेमाल करता है तो पुलिस को सूचित करे जिसपर पुलिस पहल के आधार पर एक्शन लेगी ताकि क्राइम होने से पहले उसे रोका जा सके ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!