Punjab : खंभे पर लटका मिला 11वीं के छात्र का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Feb, 2026 05:24 PM

the body of an 11th grade student was found hanging from a pole in abohar

बहावलवासी के निकट रेल लाईन के किनारे लगे बिजली के खम्भे से 11वीं कक्षा के छात्र ने गत देर शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पक्का सीडफार्म निवासी करीब 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह...

अबोहर (सुनील भारद्वाज): बहावलवासी के निकट रेल लाईन के किनारे लगे बिजली के खम्भे से 11वीं कक्षा के छात्र ने गत देर शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पक्का सीडफार्म निवासी करीब 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह के रूप में हुई है।  

जानकारी देते हुए सहायक सबइंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रेलवे लाईन के किनारे खम्भा नंबर 69/1 पर लटककर किसी लड़के ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

अजीत सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से मोबाईल बरामद हुआ जो बंद था। लेकिन पुलिस ने जब मोबाईल ऑन किया तो उस पर आई कॉल से मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी सीडफार्म पक्का के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मलविंद्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था और स्कूल के बाद धागा फैक्ट्री में काम करने जाता था। आज वह दोपहर को घर से काम पर जाने का कहकर गया और उसके बाद उसका मोबाईल बंद था। जिस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

थाना प्रभारी ने संस्था नर सेवा के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!