पंजाब में NRI पर तेजधार हथियारों से हमला, जब कमरे में छिपा तो...

Edited By Kalash,Updated: 02 Feb, 2026 03:10 PM

attack on nri

कनाडा से अपने परिवार को मिलने आए एन.आर.आई. पर तेजधार हथियारों से हमला करने की खबर सामने आई है।

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): यहां कनाडा से अपने परिवार को मिलने आए एन.आर.आई. पर तेजधार हथियारों से हमला करने की खबर सामने आई है। एन.आर.आई. पर 15-16 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित एन.आर.आई. हरपाल सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह टोरंटो (कनाडा) में रहता है। वह पिछले सोमवार को अपने परिवार से मिलने भारत आया था और घर पर अपने परिवार के साथ बैठकर धूप सेंक रहा था। इसी दौरान अचानक दो गाड़ियां आईं और उनमें से निकले 15-16 लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

जब वह खुद को बचाने के लिए कमरे में छिपा तो 15-16 हमलावरों ने दरवाजे भी तोड़ दिए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के सरपंच हरभगवान सिंह ने आकर उसकी जान बचाई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सरपंच ने बताया कि जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर भाग गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि हमलावर नशे में थे। एस.एच.ओ. जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है, जबकि 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!