विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 25 Jan, 2026 05:51 PM

abroad travel fraud

ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिरोजपुर (कुमार,परमजीत,मलहोत्रा,आन्नंद): एक व्यक्ति को कैनेडा भेजने का झांसा देकर कथित रूप में 20 लाख 36 हजार 905 रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने हरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह और मेजर सिंह पुत्र करतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्त्ता मुद्दई दूरदर्शन सिंह पुत्र मलकीत सिंह वासी जिला मोगा ने एस.एस.पी. फिरोजपुर को दी लिखती शिकायत दरखास्त यू.आई.डी. नंबर 559467 में आरोप लगाते हुए बताया है कि हरप्रीत सिंह और मेजर सिंह ने उसको कैनेडा भेजने का झांसा देकर उससे 20 लाख 36 हजार 905 रुपए लिए थे मगर ना तो उसे आज तक कैनेडा भेजा गया है और ना ही उसके लिए हुए पैसे वापस किए जा रहे हैं।

इस शिकायत की जांच एस.पी. डिटेक्टिव फिरोजपुर द्वारा की गई और उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बलजीत सिंह कंबोज उप जिला अटार्नी (लीगल) फिरोजपुर से कानूनी राय लेने उपरांत नामजद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं तथा 13 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!