Edited By Kalash,Updated: 30 Apr, 2026 12:15 PM

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खलचियां के पास एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ
फिरोजपुर (सुनील नागपाल): यहां फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खलचियां के पास एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति के जिंदा जलने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान से सैनिटरी का सामान लेकर आ रहा एक ट्रॉला जब गांव खलचियां के पास पहुंचा तो फिरोजपुर कैंट की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि फाजिल्का की तरफ से आ रहा ट्रक का ड्राइवर अंदर फंस गया और बाहर नहीं निकल पाने के कारण जिंदा जल गया।
दूसरे ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस दौरान हाईवे पर कई घंटों तक ट्रैफिक पूरी तरह से ठप्प रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस जांच ऑफिसर सेवक सिंह ने कहा कि पुलिस स्थिकी का जायजा ले रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसकी गलती से हुआ। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here