700 किमी दूर बैठे शख्स की चमकी किस्मत, फाजिल्का की लॉटरी से जीते 3 लाख

Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2026 05:14 PM

lottery winner

पंजाब के फाजिल्का की एक लॉटरी दुकान एक बार फिर चर्चा में है।

फाजिल्का(नागपाल): पंजाब के फाजिल्का की एक लॉटरी दुकान एक बार फिर चर्चा में है। इस बार किस्मत उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक व्यक्ति पर मेहरबान हुई है, जिसने 3 लाख रुपए का इनाम जीता है।
 
फाजिल्का से करीब 700 किलोमीटर दूर रहता है विजेता
जानकारी के अनुसार, पंजाब स्टेट डियर मंथली लॉटरी के हालिया ड्रा में दूसरा इनाम 3 लाख रुपए का काशीपुर निवासी बलबीर सिंह के नाम निकला है। खास बात यह है कि विजेता फाजिल्का से करीब 700 किलोमीटर दूर रहता है। लॉटरी दुकान ‘रूप चंद लॉटरी’ के संचालक बॉबी बवेजा ने बताया कि बलबीर सिंह ने टिकट फोन पर नहीं मंगवाई थी, बल्कि खुद काशीपुर से फाजिल्का आकर दुकान से टिकट खरीदी थी और फिर वापस लौट गए थे।

इलाके में चर्चा का विषय बनी है खबर
ड्रा के बाद जब टिकट नंबर का मिलान किया गया, तो विजेता की पुष्टि हुई। इसके बाद दुकान संचालक ने बलबीर सिंह को फोन कर इस बड़ी जीत की जानकारी दी। खुशखबरी मिलने के बाद बलबीर सिंह को फाजिल्का पहुंचने में करीब दो दिन का समय लगा। फिलहाल, यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!