Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Feb, 2026 05:14 PM

थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने ‘लिव-इन रिलेशन’ में रह रही महिला के परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में मृतका के पिता के बयान पर एक युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
गुरुहरसहाय/फिरोजपुर (सुनील विक्की, मलहोत्रा): थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने ‘लिव-इन रिलेशन’ में रह रही महिला के परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में मृतका के पिता के बयान पर एक युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला के पिता ने उसे बच्चा ना होने के चलते दोषियों की तरफ से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना लक्खोके बहराम के इंस्पैक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्त्ता पप्पू पुत्र बिल्लु सिंह वासी चक्क राधे वाला थाना बहहावलाला ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर 29 वर्षीय जिसकी शादी गुरप्यार सिंह के साथ हुई थी और उसके दो बच्चे थे।
शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर अपनी मर्जी से सिमरजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह वाली कलोनी गांव अल्फूके के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में करीब 3 महीने से रह रही थी और जसप्रीत कौर को बच्चा ना होने के कारण सिमरजीत सिंह व दर्शना कौर उसे परेशान करते थे।
पीड़ित ने बताया कि दोषियों की तरफ से परेशान किए जाने के चलते बीते दिन उसकी बेटी जसप्रीत कौर ने सुबह 4 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच कर रहे तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में सिमरजीत व दर्शना कौर पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।