बड़ी वारदात: होटल के कमरे से मिली लड़की की ला/श
Edited By Kalash,Updated: 11 Feb, 2026 10:11 AM

होटल में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक कमरे से संदिग्ध हालात में एक लड़की की लाश बरामद हुई।
अबोहर (सुनील नागपाल): अबोहर के पंजपीर रोड पर स्थित एक होटल में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक कमरे से संदिग्ध हालात में एक लड़की की लाश बरामद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक होटल में एक लड़का और एक लड़की आए थे। शक जताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। लड़की की लाश कमरे में बिना नग्न हालत में मिली। लड़की के शरीर पर किसी तेजधार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि हत्या के असली कारणों और आरोपी का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here