PNB बैंक में दिन-दहाड़े वारदात, महिला गैं'ग CCTV में कैद

Edited By Urmila,Updated: 02 Mar, 2026 05:35 PM

daylight incident at pnb bank

फाजिल्का में पीएनबी बैंक में पैसे निकलवाने आए एक व्यक्ति के बैग को ब्लेड से काट चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है ।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का में पीएनबी बैंक में पैसे निकलवाने आए एक व्यक्ति के बैग को ब्लेड से काट चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि यह चोरी की वारदात को अंजाम शातिर महिलाओं ने दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

PNB Bank

जानकारी देते हुए फाजिल्का थाना सिटी के पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि गौशाला रोड पर स्थानीय पीएनबी बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली है  जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है । पता चला कि दो शातिर महिलाओं द्वारा बैंक में पैसे निकलवाने आए एक शख्स के बैग को ब्लेड लगा करीब 20 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली गई । घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, इस मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी महिलाओं तक पुलिस पहुंचेगी। फिलहाल उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!