भाइयों का बेइंतहा प्यार: एक ही दिन दोनों की उठीं अर्थी, दुखद व चौंकाने वाला है मामला

Edited By Urmila,Updated: 17 Feb, 2026 11:02 AM

younger brother also lost his life in the separation of the elder brother

फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दिन दो भाइयों की मौत हो गई।

फिरोजपुर : फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दिन दो भाइयों की मौत हो गई। कुछ ही घंटों के अंदर हुई इन दो मौतों से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। मरने वालों की पहचान राजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बड़े भाई राजवंत सिंह संधू (71) की सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार के लोग दोपहर में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करके घर लौटे ही थे कि कुदरत ने एक और कहर बरपा दिया। राजवंत के छोटे भाई भगवंत सिंह संधू (69) दाह संस्कार से लौटे और अपने बड़े भाई के कमरे में उनके बिस्तर पर लेट गए। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें भी हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

गांव वालों ने बताया कि दोनों भाइयों में बहुत प्यार था और वे हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहते थे। यही वजह है कि भगवंत सिंह अपने बड़े भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और भाई के वियोग में उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन घर में दो-दो अर्थियां उठने के कारण परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!