शहीदी पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खास खबर

Edited By Urmila,Updated: 09 Mar, 2022 04:47 PM

special news for pilgrims going to pakistan on the occasion of martyrdom

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पंचम बादशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व और शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मौके पाकिस्तान स्थित गुरुधामों की...

अमृतसर (ब्यूरो): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पंचम बादशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व और शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मौके पाकिस्तान स्थित गुरुधामों की यात्रा के लिए भेजे जाने वाले जत्थों के लिए संगत के पासपोर्टों की मांग की गई है। यह दोनों जत्थे जून 2022 में पाकिस्तान भेजे जाएंगे जिस सम्बन्धित शिरोमणि कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी के निर्देशों अनुसार प्रक्रिया आरंभी गई है।

यह भी पढ़ेंः चुनावी नतीजों से पहले Exit Poll सिस्टम पर बोले सुखबीर बादल

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव श्री महिंदर सिंह अहली ने कहा कि श्री गुरु अर्जन के शहीदी पर्व और महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर तीर्थयात्री 25 मार्च, 2022 तक अपने पासपोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर के कार्यालय में भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि जत्थे में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु सदस्य शिरोमणि कमेटी की सिफारिश के साथ अपने पहचान पत्र, अपना पासपोर्ट जमा करें। पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर कार्ड की एक कापी दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ेंः विधायकों के टूटने का डर: नतीजों के दिन चुनावी राज्यों में मौजूद रहेंगे कांग्रेस के आब्जर्वर

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले तीर्थयात्री अपने पासपोर्ट समय से कार्यालय में जमा कराएं ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए सरकार के पास भेजा जा सके. सचिव अहली ने कहा कि तीर्थयात्री एसजीपीसी से 0183-2553957, 58 और 59 टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!