बेअदबी और गोलीकांड मामले में सिख जत्थेबंदियों ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2022 01:17 PM

sikh community made a big announcement

गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के बाद हुए बहबल गोलीकांड में पुलिस की गोली के

चंडीगढ़ः गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के बाद हुए बहबल गोलीकांड में पुलिस की गोली के साथ शहीद हुए दो नौजवानों के परिजनों और सिख संगठनों की तरफ से नामज़द हुए आरोपियों के ख़िलाफ़ 31 मार्च तक कानूनी कार्यवाही करने के लिए पंजाब सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म हो गया है।

इसके बाद जत्थेबंदियों ने बड़ा ऐलान किया है। जत्थेबंदियों ने 6 अप्रैल से नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। 6 तारीख़ को होने वाले इकट्ठ में पंजाब स्तर पर संघर्ष को और तेज करने को लेकर फ़ैसले लिए जाएंगे। बता दें कि बहबल कलां में इंसाफ के लिए पिछले करीब 110 दिनों से मोर्चा लगा हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था जो अब ख़त्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इस केस में नामज़द हुए उच्च पुलिस अधिकारी ज़मानत लेकर बाहर घूम रहे हैं और अदालत में चालान पेश होने के 2 साल बाद भी आरोपियों के ख़िलाफ़ आरोप तय नहीं हो सके हैं। वहीं पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्ध और सुखपाल खैहरा ने भी मोर्चे के मंच में आकर हर संभव मदद देने का वादा किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!