पूर्व CM चन्नी के घर के पास चली गोलियां! कार सौदे ने लिया खतरनाक मोड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Dec, 2025 06:39 PM

gunshots fired near former cm channi s house

रूपनगर के मोरिंडा में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की रिहायश के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार दोपहर की है, जिसका मुख्य कारण कार की खरीद–फरोख्त को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

रूपनगर  – रूपनगर के मोरिंडा में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की रिहायश के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार दोपहर की है, जिसका मुख्य कारण कार की खरीद–फरोख्त को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। दो पक्षों के बीच हुए टकराव के बाद पीड़ित काली ने पुलिस को बताया कि उसने एक कार का सौदा करीब 3.5 लाख रुपये में किया था। आरोपी ने पैसे लेने के बावजूद गाड़ी पीड़ित के नाम ट्रांसफर नहीं की और बाद में उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इसी लेन–देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदर नामक व्यक्ति ने पीड़ित को बातचीत के लिए चन्नी की रिहायश के पास बुलाया था। बहस के दौरान गुस्से में आकर सिकंदर ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली पीड़ित की कमर के पास से निकल गई, जिससे वह बाल–बाल बच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। रूपनगर के एस.पी. (डी) गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने साफ किया है कि इस घटना का पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी या उनके परिवार से कोई लेना–देना नहीं है। यह केवल एक निजी लेन–देन का विवाद था, जो उनके घर के पास हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!