Domino's Restaurant पर चली गोलियां! बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ Firing

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Dec, 2025 09:29 PM

gunfire erupts at a restaurant motorcycle borne attackers opened fire indiscrim

आज सुबह एक इमीग्रेशन कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी के समाचार की सियाही सूखी भी नहीं थी कि देर शाम लगभग 8 बजे जेल रोड़ स्थित डोमीनस रेस्टोरैंट के बाहर गोली चलने से शहर में पहले से बनी दहशत ने और जोरदार दहशत पैदा कर दी। रैस्टोरैंट मैनेजर राज ने बताया...

गुरदासपुर (विनोद): आज सुबह एक इमीग्रेशन कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी के समाचार की सियाही सूखी भी नहीं थी कि देर शाम लगभग 8 बजे जेल रोड़ स्थित डोमीनस रेस्टोरैंट के बाहर गोली चलने से शहर में पहले से बनी दहशत ने और जोरदार दहशत पैदा कर दी। रैस्टोरैंट मैनेजर राज ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही जब वह बाहर निकले तो देखा की गोली रेस्टोरैंट के शीशे पर लगी है, जिससे शीशा टूट गया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों ने यह फायर किए तथा वहां से भागने में सफल हो गए।

सूचना मिलते ही एस.पी.डिटैक्टिव डी.के. चौधरी, डी.एस.पी.सिटी मोहन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस संबंधी एस.पी.डिटैक्टिव डी.के.चौधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अज्ञात नौजवानों ने डोमीनस रैस्टोरैंट फायर किए है। उन्होने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!